औरैया: छप्पर में लगी आग से गृहस्थी खाक, पड़ोसी की भैंस झुलसी; परिवार के सामने भारी संकट
उप्र के औरैया जनपद के एरवा कटरा थानाक्षेत्र के प्रेमनगर बीलपुर गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया, वहीं पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के एरवा कटरा थानाक्षेत्र के प्रेमनगर बीलपुर गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया, वहीं पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रूबी पत्नी उमाकांत उर्फ शिवपाल बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में भरे भूसे में अचानक आग लग गई।
तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 1 घंटे बाद काबू पाया।
क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि आगजनी में रूबी देवी पत्नी उमाकांग के कमरे में रखा करीब 5 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल सरसों, पंखा, कपड़े, चारपाई, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग की लपटों की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी ,दुर्गेश कुमार की भैंस भी झुलस गई।जिसका पशु चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार ने इलाज किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
वहीं क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ भारती ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। घटना से पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Janmat News 
