पीलीभीत की अमरिया पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में 3 अभियुक्तों को भेजा जेल, रायफल-तमंचा और कार बरामद
उप्र के पीलीभीत जनपद की अमरिया पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में 3 अभियुक्तों को जेल भेज दिया। दोनों मृतकों के बड़े भाई ने बुधवार को मुखाग्नि दी।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद की अमरिया पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में 3 अभियुक्तों को जेल भेज दिया। दोनों मृतकों के बड़े भाई ने बुधवार को मुखाग्नि दी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रामलीला कमेटी में हिसाब-किताब के चलते दो पक्षों में खूनी खेल होने से एक ही परिवार के दो भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अमरिया पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक रायफल, एक तमंचा और एक कार सहित तीनों अभियुक्तों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर मृतकों के बड़े भाई ने अपने छोटे भाइयों की चिता को मुखाग्नि दी। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। किसी को इतनी बड़ी घटना होने का अनुमान नहीं था।



