जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन

सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे जम्मू-कश्मीर के अंतिम उप राज्यपाल रहे, जब राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किया गया था। इसके अलावा वे गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके थे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

नई दिल्ली/जनमत न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे जम्मू-कश्मीर के अंतिम उप राज्यपाल रहे, जब राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किया गया था। इसके अलावा वे गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके थे।

परिजनों के मुताबिक, सत्यपाल मलिक बीते कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उनका निधन हो गया।

सत्यपाल मलिक अपने स्पष्ट बयानों और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के दौरान वे उप राज्यपाल के पद पर थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

केंद्रीय नेताओं से लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक दूरदर्शी और ईमानदार नेता के रूप में याद किया जा रहा है।