हरदोई: फिल्मी स्टाइल में सर्राफा व्यापारी से लूट, लूटा गया 100 ग्राम सोना व 2.5 किलो चांदी
उप्र के हरदोई जनपद में सरेराह फिल्मी स्टाइल में सर्राफा व्यापारी से लूट की खबर सामने आ रही है। इस दौरान तमंचे की बट से व्यापारी पर हमला किया गया जिससे व्यापारी घायल हो गया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में सरेराह फिल्मी स्टाइल में सर्राफा व्यापारी से लूट की खबर सामने आ रही है। इस दौरान तमंचे की बट से व्यापारी पर हमला किया गया जिससे व्यापारी घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे।
क्न्प्द के कासिमपुर थाना इलाके के हसनापुर गांव निवासी नसीम से लूट की गई है। ज्वैलरी की दुकान बंद कर घुघेरा से घर जाते समय हाफिज खेड़ा के पास नसीम से लूट हुई।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई है। व्यापारी से 100 ग्राम सोना व 2 किलो 500 ग्राम चांदी लूटी गई है।

Janmat News 
