चंदौली: फिर गरमाया छात्र हत्याकांड का मामला, परिजनों ने की अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग

उप्र के चंदौली जनपद में छात्र हत्याकांड का मामला फिर गरमा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

चंदौली: फिर गरमाया छात्र हत्याकांड का मामला, परिजनों ने की अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में छात्र हत्याकांड का मामला फिर गरमा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने हत्या की साजिश में अन्य लोगों की संलिप्तता की बात भी कही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज का है।  

गौरतलब है कि सहपाठी नाबालिग छात्र ने चाकू से गोदकर लवकुश यादव (16) की हत्या की थी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी छात्र को पुलिस ने निरुद्ध किया था। आरोपी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चाकू मंगाया था।

दावा किया जा रहा है कि चाकू दूसरे के मोबाइल फोन से ऑनलाइन मंगाया गया था। आदर्श इंटर कॉलेज की भूमिका पर भी परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

परिजनों ने पूछा कि कॉलेज बंद होने के बावजूद किसके आदेश पर कोचिंग चल रही थी? परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच व साजिश में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।