देश में मुसलमानो की संख्या बढ़ने नहीं दूंगा, नमक हराम है बांग्लादेश: मुजफ्फरनगर में बोले प्रवीण तोगड़िया

मुजफ्फरनगर में मीडिया से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में निरंतर हिंदुओं पर अत्याचार करने का काम चल रहा है।

देश में मुसलमानो की संख्या बढ़ने नहीं दूंगा, नमक हराम है बांग्लादेश: मुजफ्फरनगर में बोले प्रवीण तोगड़िया
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर में मीडिया से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में निरंतर हिंदुओं पर अत्याचार करने का काम चल रहा है। बांग्लादेश जो भारतीय सैनिकों के खून से बना है वह बांग्लादेश नमक हराम है।

आज हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। भारतीय सरकार दबाव बनाएं और जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति वेनेजुएला जा सकते हैं तो भारत की सेना भी ढाका में जाकर वहां जो उनका नमूना बैठा है मोहम्मद यूनुस उसको उठाकर अपनी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिट करें।

लव जिहाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लव जिहाद जैसी बीमारी के इलाज के लिए ये कैंसर सर्जन खड़ा है और ये कैंसर सर्जन डॉक्टर ही नहीं है, यह लोगों की अच्छी तरह पिटाई भी कर सकता है इसलिए हम एक भी हिंदू बहन बेटी को लव जिहाद का भोगी नहीं बनने देंगे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मैं ऐसा कानून बनाऊंगा की कानून बनने के 1 साल बाद अगर उनके घर में दो बच्चों का जन्म हुआ तो पूरे परिवार का सरकारी अन्न बंद करवा दूंगा। उनके परिवार के बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश नहीं देने दूंगा।

सरकारी अस्पताल में दवाई नहीं मिलेगी। बैंक से लोन नहीं मिलेगा और उनको वोट डालने नहीं दूंगा। मैं देश में मुसलमानो की संख्या बढ़ने नहीं दूंगा। इस देश में हिंदुओं का बहुमत बना रहेगा। ये मैं डंडे या कानून से करवाऊँगा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बस में आगे प्रवास मुरादाबाद जा रहा हु। हमारे देशराज ने कहा आप रुक जाइये। तो उनके कहने से रुक गये। और हमारी रुकने की थीम कैंसर का डॉक्टर होना। इसलिए फिर कहूंगा मुजफ्फरनगर जिले में 500 से ज्यादा गांव और शहरों में हनुमान चालीसा चले। हर सप्ताह चले। और वही हनुमान चालीसा करोड़ों हिंदुओं को मुफ्त में देश में कोने में में मदद भी करेगा।

हर एक हिंदू को एक के अंदर अन्न डालेग। उससे लाखों गरीब हिंदुओं को अन्न भी मिलेगा। ऐसे हनुमान चालीसा हजारों चल रहे हैं। हम 1 लाख तक जाने वाले हैं।