शाहजहांपुर: कोर्ट मे पेशी पर आए बंदी ने शौचालय मे लगाई फांसी, पॉक्सो एक्ट का था आरोपी

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बंदी ने कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाहजहांपुर: कोर्ट मे पेशी पर आए बंदी ने शौचालय मे लगाई फांसी, पॉक्सो एक्ट का था आरोपी
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बंदी ने कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो पुवायां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

वह पॉक्सो एक्ट का आरोपी था और उसे तारीख पर कोर्ट लाया गया था। आपको बता दे दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा तो वहां हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदी कोर्ट में पेश हो पाया था या नहीं।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वही सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए.