बुलंदशहर में शाजिया ने इस्लाम धर्म छोड़कर अपनाया सनातन धर्म, आर्य समाज मंदिर में अरुण संग रचाई शादी
दिल्ली निवासी युवती शाजिया ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म को अपनाया और गाजियाबाद निवासी युवक अरुण के साथ विवाह किया।
बुलंदशहर/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत निर्णय का उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली निवासी युवती शाजिया ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म को अपनाया और गाजियाबाद निवासी युवक अरुण के साथ विवाह किया।
शाजिया, जो कि हसमुद्दीन की पुत्री हैं, ने खुर्जा स्थित आर्य समाज मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर अरुण संग सात फेरे लिए और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न किया। शादी के दौरान पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।
विवाह के पश्चात शाजिया ने कहा कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को खुलकर जीने की स्वतंत्रता नहीं मिलती, लेकिन सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्हें पहली बार असली आज़ादी का अनुभव हुआ है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक परिवर्तन और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।


