हरदोई में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूजीसी के बयान से काटी कन्नी

हरदोई में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूजीसी के बयान से काटी कन्नी
Published By - ANKUSH PAL

हरदोई (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से जब आज हरदोई में आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य के विवाद को लेकर एक डिप्टी सीएम का हाथ होने की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने उसे पर खुलकर कुछ भी बोलने की बजाय यह कहकर बचाव किया कि दरअसल पूरा मामला माननीय न्यायालय में है न्यायालय के किसी प्रकरण को हम लोग टिप्पणी नहीं करते हैं और न्यायालय का निर्णय का इंतजार करेंगे हीरक जयंती समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जब भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी खुलकर कुछ बोलने की बजाय कहा --देखिए जो भी मामले न्यायालय में है न्यायालय के किसी भी मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेंगे।


​चंद्रशेखर आजाद जी भारत के लिए बहुत आवश्यक हैं। लेकिन आज आधुनिक भारत को हो क्या गया है? कि पड़ोसी के घर में पैदा हों, हमारे घर में तो लड़का आईएएस बन जाए।​महादेवी वर्मा कौन बनेगा? चंद्रशेखर आजाद कौन बनेगा? इन्हीं बच्चों में से, इन्हीं स्टूडेंट में से कल के भारत के नौजवानों की लगाम लेने वाली इकाई खड़ी होगी और देश उनके हाथों में होगा।
​मैं बच्चों से कहना चाहता हूँ, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि हम एक लाख युवाओं को आगे राजनीति में लाने का काम करेंगे जिनका बैकग्राउंड राजनेता नहीं होगा।

इसलिए बच्चों, हर फील्ड में आपका स्वागत है। अगर कोई नेता बनना चाहता है, मैं आपके साथ खड़ा मिलूँगा, आपको आगे बढ़ाने के लिए मैं काम करूँगा।आपको आईएएस बनना है, आप पढ़िए। जो भी संसाधन की कमी होगी, मैं आपके साथ खड़ा मिलूँगा। हमें चिट्ठी लिखना, फोन करना, मैं साथ खड़ा मिलूँगा। पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।​इसलिए मैं कहना चाहता हूँ प्राचार्य महोदय, हमारे इन बच्चों को, सी.एस. नेहरू डिग्री कॉलेज के बच्चों को इतना पारंगत कर दीजिए, पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर हमारे बच्चे आ जाएँ।