फर्रुखाबाद: घर के अंदर पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, सभी ताले थे टूटे; हत्या व लूट की आशंका

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में बुजुर्ग दंपति की हत्या व लूट की खबर सामने आ रही है। बुजुर्ग दंपति का शव घर के अंदर पड़ा मिला। साथ ही घर के सभी तले टूटे मिले।

फर्रुखाबाद: घर के अंदर पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, सभी ताले थे टूटे; हत्या व लूट की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में बुजुर्ग दंपति की हत्या व लूट की खबर सामने आ रही है। बुजुर्ग दंपति का शव घर के अंदर पड़ा मिला। साथ ही घर के सभी तले टूटे मिले। यह घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कूचा गंगा दरवाजा की है।

जानकारी के अनुसार दूध विक्रेता दंपति को दूध देने पहुंचा था जहां उसने दोनों का शव जमीन पर पड़ा देखा। दूध विक्रेता ने तुरंत मोहल्ले वासियों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल जुट गए।

दोनों बुजुर्गों की गला कसकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग के गले में लोहे का तार कसा मिला जबकि महिला के पास पानी का पाइप पड़ा मिला।