कार से  आये लुटेरों ने गोदाम का ताला काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम 

कार से  आये लुटेरों ने गोदाम का ताला काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम 
Published By - ANKUSH PAL

 एटा (जनमत) :-  एटा जिले कोतवाली नगर क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित गोदाम से बुधवार की देर रात 2 बजे आई 20 कार सवार अज्ञात चोरों ने 13 बकरे चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है।घटना पास लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हुई है।सुबह जब पड़ोसियों ने गोदाम खुली देखी तो उन्होंने सूचना तत्काल गोदाम मालिक को दी जब वह मौके पर पहुंचा तो 13 बकरे गायब थे सी सी टी वी खंगाले गए तो पता चला चोरी की वारदात हुई है।पीड़ित ने पटियाली गेट चौकी पुलिस से लिखित शिकायत की है।दअरसल मुहम्मद सोहिल पुत्र मुहम्मद तसलीम निवासी इस्लाम नगर की भूतेश्वर स्थित एक गोदाम है ईद और होली के त्यौहार से पहले उसने 25 बकरे बकरिया खरीद कर इक्कठे किए थे बुधवार की देर 2 बजे आई 20 कार सवार अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला काटा और 13 बकरे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और चोरों की तलाश।शुरू कर दी है।पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पीड़ित सोहिल ने जानकारी देते बताया कि वह बुधवार की शाम 8:०० बजे गोदाम में ताला लगाकर गया था और नमाज पढ़ने चला गया।रात दो बजे करीब कार सवार चोर आए ताले तोड़कर कर 13 बकरे चोरी कर लिए 25 बकरे गोदाम में थे ।कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है।पुलिस को सूचना कर दी है कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

मामले पर कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है आस पास लगे कैमरे खंगाले जा रहे है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।