कानपुर देहात: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का रसूलाबाद दौरा, पीडीए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
उप्र के कानपुर देहात जनपद के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रसूलाबाद में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रसूलाबाद में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और एसआईआर के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी को घेरा। वहीं, उन्होंने प्रदेश में इंडिया गठबंधन के मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा भी किया। अंकिता भंडारी के परिजनों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए भी उन्होंने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए।
जनपद की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा द्वारा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कस्बा रसूलाबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित पीडीए सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों और PDA के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
वहीं SIR के मुद्दे पर श्यामलाल पाल ने चुनाव आयोग और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच अपनी बात मजबूती से रखने की अपील की।
इसके साथ ही अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
आगामी चुनाव को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया। इस सम्मेलन के जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया।



