पीलीभीत: अमरिया हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, पैसों के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में रामलीला मेले के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में अमरिया पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीलीभीत: अमरिया हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, पैसों के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट 

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में रामलीला मेले के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में अमरिया पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास से आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को अमरिया कस्बे में रामलीला मेले के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में रोहित गुप्ता की तहरीर पर थाना अमरिया में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में हर्षित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार गुप्ता, रक्षित गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता, आशू उर्फ आशीष अरोड़ा पुत्र अशोक कुमार अरोड़ा, राकेश अरोड़ा पुत्र धर्मराज अरोड़ा और विक्की मौर्य उर्फ नील कमल पुत्र लालाराम मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपी अमरिया कस्बे के निवासी हैं।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, तेजवीर सिंह, मुनीर अहमद, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।