बरेली: कावरियों को रिझाने का सपा का नया फंडा, अखिलेश यादव प्रिंट बैग में वितरित किया नाश्ता
उप्र के बरेली जनपद में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सपा का अजीबोगरीब हैरतअंगेज हिन्दू कार्ड खेलने का काम बदस्तूर जारी है।
बरेली से अनूप रायज़ादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सपा का अजीबोगरीब हैरतअंगेज हिन्दू कार्ड खेलने का काम बदस्तूर जारी है।
सपा के अनीस बेग द्वारा श्रावण मास में कावडियों के स्वागत में अखिलेश यादव के नाम से प्रिंट किए बैग में कावरियों को नाश्ता वितरित किया गया।
आपको बताते चलें बरेली में समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ, 125 कैंट विधान सभा अध्यक्ष होने के साथ साथ पेशे से जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ भी हैं।




