संभल में बिजली चोरों पर प्रशासन का शिकंजा, सुबह 5 बजे की छापेमारी; 43 लोग धराए
संभल जिले में एक बार फिर बिजली चोरों पर प्रशासन का हंटर चला है. एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 43 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
संभल से रामविरेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले में एक बार फिर बिजली चोरों पर प्रशासन का हंटर चला है. एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 43 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में एक मस्जिद में भी बिजली चोरी का मामला सामने आया है।दो गांवों में सुबह पांच बजे से यह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। दरअसल, संभल जिले के धनारी गांव में प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5 बजे छापेमारी की।
टीम उस समय पहुंची जब बिजली चोरी करने वाले लिहाफों में दुबके गहरी नींद में सो रहे थे। जांच के दौरान धनारी गांव में एक मस्जिद में भी अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पाया गया। वहीं दूसरे गांव डूंढ़ाबाग में बिना किसी वैध बिजली कनेक्शन के एक अवैध ट्यूबवेल चलता मिला।
अचानक हुई छापेमारी से गांवों में हड़कंप मच गया और बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा सुरक्षा को लेकर के भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
सुनील कुमार, जेई (बबराला सेक्शन) ने बताया धनारी गांव में करीब 60 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। कुल 43 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए चिन्हित किया गया है। एक मस्जिद में भी बिजली चोरी मिली है, जबकि डूंढ़ाबाग गांव में अवैध रूप से ट्यूबवेल चलाया जा रहा था।सभी 43 आरोपियों के खिलाफ आज शाम तक संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Janmat News 
