सीतापुर में दुकान के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत; एक गंभीर घायल

खबर उप्र के जनपद सीतापुर से है, जहां दुकान को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की दाल मंडी में दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीतापुर में दुकान के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत; एक गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उप्र के जनपद सीतापुर से है, जहां दुकान को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की दाल मंडी में दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दाल मंडी स्थित दुकान को लेकर बबलू राठौर और छोटू राठौर का अपने परिवार के दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी कहासुनी के दौरान चाची रेनू राठौर, उसकी मां और भाई की ओर से दोनों भाइयों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में बबलू राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी रेनू राठौर और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रविंद्र राठौर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। एक दुकान को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद आखिरकार जानलेवा संघर्ष में बदल गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।