लखीमपुर खीरी: रील बनाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उप्र की लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र में रील बनाने के दौरान हुआ हादसा एक युवक की गई जान ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी: रील बनाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र की लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र में रील बनाने के दौरान हुआ हादसा एक युवक की गई जान ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के डुडव गांव निवासी अर्पित सिंह अपने दोस्त महेंद्र शुक्ला पुत्र नंदकिशोर के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत की और गया था।

बताया जा रहा है कि महेंद्र शुक्ला सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर पलटते समय महेंद्र शुक्ला वाहन से कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे अर्पित सिंह उसके नीचे दब गए। हादसे में अर्पित की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए है क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए हैं।