फिरोजाबाद: समाज कल्याण विभाग की पहल, लगाया एक पेड़ मां के नाम; दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फर्रुखाबाद जनपद के समाज कल्याण विभाग द्वारा चर्चित फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के तहत छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के समाज कल्याण विभाग द्वारा चर्चित फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के तहत छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमें पुलिस लाइन दबरई स्थित नवीन यातायात कार्यालय पुलिस कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" से लगाते हुए ज्वाइंट पुलिस अधीक्षक एएसपी आईपीएस राजेश गुनावत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द, हैड कॉस्टेबल सुनील कुमार एवं जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुनीता पाल, पूर्व प्रधानाध्यापक सियाराम शरण और प्रेम प्रकाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व पुलिस कर्मियों ने पौध रोपण व रेड टेप मूवमेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सीएलसीएल जुनियर हाई स्कूल सैलई में चित्रकला/प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें, एक छात्र और एक वरिष्ठ नागरिक की टीम बनाकर सामान्य ज्ञान व धार्मिक प्रश्न पूछे गए। जिसके, वरिष्ठ नागरिकों ने भी कई प्रश्नों के उत्तर दिए। सही जवाब देने वाली टीम को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि, सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया गया है। जिसका उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ नागरिक अनुभव, परंपरा और मूल्यों के संरक्षक के साथ ही राष्ट्र की अमूल्य शक्ति हैं।
विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस प्रकार के कार्यक्रम पीढ़ियों के बीच न सिर्फ, स्नेह, संवाद, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना को प्रगाढ़ बनाते हैं। बल्कि, समाज को जोड़ने, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाने और सामूहिक सामाजिक चेतना मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन इसी माह कराए जाएंगे तथा ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑर्थराइटिस, डिमेंशिया जैसी बीमारियों के उपचार और दवाइयों का भी प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह, क्षेत्रीय पार्षद फौरन सिंह,विद्यालय के प्रबंधक ए.के. सिंह एवं प्रधानाचार्य शिव कुमार सहित महिला परामर्श केंद्र प्रभारी प्रीति राय ,जेपी गौतम, डोरी लाल, शारदा देवी, सुमित कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, स्टॉफ व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Janmat News 
