मुजफ्फरनगर में जनमत न्यूज की खबर का बड़ा असर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर कार्रवाई; लाइसेंस निरस्त
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के न्यू लाइफ हॉस्पिटल, रुड़की रोड को लेकर जनमत न्यूज की खबर का बड़ा असर सामने आया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के न्यू लाइफ हॉस्पिटल, रुड़की रोड को लेकर जनमत न्यूज की खबर का बड़ा असर सामने आया है। जांच के दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की डिग्री और जरूरी दस्तावेजों को लेकर सवाल सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है।
जांच के दौरान अस्पताल में चार नवजात शिशु भर्ती मिले, जिनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया। जनमत न्यूज द्वारा उठाए गए मामले के बाद हुई कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।




