सीतापुर: पुलिया के पास पानी में डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे ग्रामीण; परिजनों का बुरा हाल

उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना सदरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़ैचा के धुरिया गांव में बांध पर बनी पुलिया के पास एक 10 वर्षीय बालक पानी में डूब गया।

सीतापुर: पुलिया के पास पानी में डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे ग्रामीण; परिजनों का बुरा हाल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना सदरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़ैचा के धुरिया गांव में बांध पर बनी पुलिया के पास एक 10 वर्षीय बालक पानी में डूब गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे 10 वर्षीय मयंक मौर्य शौच के लिए गया था। इसी दौरान बांध की पुलिया के पास अचानक वह गहरे पानी में डूब गया।

बालक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं ग्रामीण भी बालक की तलाश में जुट गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में बालक की तलाश जारी है।