अयोध्या: स्व. मित्रसेन यादव की जयंती पर सुरेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- वह मेरे प्रेरणास्रोत

जन-जन के नायक और लौह पुरुष स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की जयंती पर समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अयोध्या: स्व. मित्रसेन यादव की जयंती पर सुरेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- वह मेरे प्रेरणास्रोत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। जन-जन के नायक और लौह पुरुष स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की जयंती पर समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने बाबू मित्रसेन यादव को अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए मार्गदर्शन देते हैं। समाज सेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि मै और मेरी पूरी टीम ने बाबूजी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि समाज और राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अनेक लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने और समाज सेवा का रास्ता दिखाया। उनके मार्गदर्शन में कई लोगों ने विधायक, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई।

स्व. बाबू मित्रसेन जी सभी धर्मों और समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। यही कारण था कि हर वर्ग और हर समुदाय के लोग उन्हें अपना आदर्श मानते थे। उनकी सोच सामाजिक समरसता, भाईचारे और जनसेवा पर आधारित थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

सुरेश यादव ने कहा कि उन्होंने स्वयं बाबू मित्रसेन यादव से राजनीति और समाज सेवा के संस्कार सीखे हैं और आज भी उन्हीं के बताए मार्ग पर चल कर सामाजिक कार्य रहे हैं।

समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम लगातार गरीब, मजलूम और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा का यह अभियान जारी रहेगा।

वही अपने संबोधन के अंत में सुरेश यादव ने कहा, "बाबूजी मेरे गुरु और मेरे आदर्श हैं। मैं उनके बताए हुए रास्ते पर जीवनभर चलता रहूंगा। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"