मिर्जापुर: CM के दौरे से पहले सामने आया खान अधिकारी का डर, अवैध पत्थर खदान को किया सील
उप्र के मिर्जापुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल 8 जून दिन बुद्धवार को प्रस्तावित दौरे के डर से जनपद के खान अधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान को सील कर दिया है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल 8 जून दिन बुद्धवार को प्रस्तावित दौरे के डर से जनपद के खान अधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान को सील कर दिया है।
इससे पहले जब फरियादी हंसलाल मौर्य ने शिकायत की थी तो, खान अधिकारी उसे डांट कर भगा दिया था। अपने कार्यालय से अर्जी पर अर्जी देते रहे लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
जब आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आया और इस दौरान जिले में मुख्यमंत्री का दौरा भी तय हो गया तो, पहले जो अधिकारी फरियादी को डांट कर भगा देते थे वही अधिकारी तत्काल एसडीएम चुनार के साथ पहुंचकर पत्थर की खदान को अवैध घोषित करते हुए सील करने का काम किया।
इस अवैध खदान की 2025 से लगातार शिकायतें की जा रही थी लेकिन खान अधिकारी के कानों पर जूते नहीं रेगती थी लेकिन सूबे के मुखिया के आने की हनक ने बेबस कर दिया। दरअसल, इन खदान मालिकों से खान अधिकारी को मोटी रकम मिलती है।
वह चाहे मिट्टी खनन हो, बालू खनन हो या फिर पत्थर खनन, अधिकारी किसी सेसीधे मुंह बात नहीं करते थे। पीड़ित हंसलाल ने बताया कि हम कई बार शिकायत किया लेकिन हमें डॉक्टर भगा दिया जाता था।
हमने बाकायदा खान अधिनियम के बारे में भी इनको समझाया था लेकिन यह मेरी बात मानने से इनकार करते रहे और इन्होंने कहा कि हमने सब जांच करवा ली है।
आखिर जिस खदान की इन्होंने पूरी जांच करवा ली थी आज वह खदान अवैध कैसे हो गई? और उसे कैसे सीज किया गया? स्पष्ट प्रतीत होता है कि खान अधिकारी बड़े पैमाने पर जिले में भ्रष्टाचार करते नजर आ रहे हैं।


