एटा में 3 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है।

एटा में 3 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत न्यूज़। जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने भाई के साथ खेत के पास खेल रही थी। तभी आरोपी महेंद्र सिंह आया और 10 रुपये का लालच देकर मासूम को खेत में ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसका 7 वर्षीय भाई मौके पर पहुंचा और शोर मचाने लगा। शोर सुनते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस घिनौनी वारदात के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को कठोर सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।