एटा: कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराया, एक व्यक्ति की मौत; छह लोग घायल
उप्र के एटा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला मदीया के समीप शनिवार की देर रात 12 बजे ट्रैक्टर में सवार होकर जल भरने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर का एक्सेल टूटने की वजह से अनियंत्रित हो गया.
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला मदीया के समीप शनिवार की देर रात 12 बजे ट्रैक्टर में सवार होकर जल भरने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर का एक्सेल टूटने की वजह से अनियंत्रित हो गया और लहराता हुआ पीछे आ रही कैंटर से टकरा गया हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
हादसे के बाद आस पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायल लोगों को सुरक्षित निकाला और सूचना कोतवाली देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एटा के वीरांगना अवंतीबाई बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया है। वही गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया सैफई ले जाते वक्त व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक का मैनपुरी में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सवार श्रद्धालू किशन पुर थाना कुरावली से सोरों जल भरने जा रहे थे इसी बीच एक्सेल टूटने के वजह से हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में मुस्कान पुत्री राजू, संध्या पुत्री ललित, निशा पुत्री ब्रजेश, गीतम, रघुवीर, सत्यपाल घायल हो गए ।
तीन लोगों को डॉक्टरों ने उपचार के बाद घर वापस भेज दिया है दो का उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति सत्यपाल की हालत चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।
इस हादसे में सत्यपाल की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी की घायल होने की सूचना है हालांकि एटा पुलिस ने घायलों की पुष्टि की है साथ ही एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी ट्रैक्टर पर सवार विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी लोग मैनपुरी से सोरों काँवर भरने जा रहे थे तभी पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी सात लोग घायल हुए है।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर अलीगढ़ हाइवे पर हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया एक व्यक्ति की मौत हुई है।
ट्रैक्टर का अगले पहिये का एक्सेल टूट गया और लहराता हुआ ट्रेक्टर कंटेनर से टकरा गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा कर रास्ता सुचारू किया है।


