फतेहपुर रिजर्व पुलिस लाइन में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

उप्र के फतेहपुर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने योग शिविर का उद्घाटन किया।

फतेहपुर रिजर्व पुलिस लाइन में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने योग शिविर का उद्घाटन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के लाभ भी सभी को बताए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में योगाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमरिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में आयोजित हुआ।