बरेली: बाइक व मोबाइल लूटने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार; अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद

उप्र के बरेली जनपद के थाना बहेड़ी द्वारा बाइक व मोबाइल लूट की घटना कारित करने वाले 02 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में पैर मे गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

बरेली: बाइक व मोबाइल लूटने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार; अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के 

बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 की शाम वीरपाल पुत्र अमर सिंह निवासी उदेलापुर, थाना बहेड़ी अपनी ससुराल से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े सात बजे जब वह ग्राम मिन्नतपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 13 जून की रात देवीपुरा बाजार के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुड़िया नवाब बख्श की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों घबराकर भागने लगे। कुछ दूर जाकर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई।

पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करन मौर्य के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी भी मौके पर दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन मौर्य (22 वर्ष) और ओमकार (23 वर्ष) निवासी थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 4 जून को ग्राम मिन्नतपुर के पास एक युवक से बाइक और मोबाइल लूटा था। पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी उतारकर फेंक दी थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट, पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

सीओ अरुण कुमार  ने बताया कि पुलिस में मोबाइल और बाइक लूट के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जबकि दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया ।