फर्रुखाबाद: अधेड़ व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से अधेड़ व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के ढर्रा शादीनगर का है।

फर्रुखाबाद: अधेड़ व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से अधेड़ व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के ढर्रा शादीनगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार घर से बुलाकर, शराब पिलाकर सिर पर धारदार हथियार से  हत्या करने का परिजनो ने आरोप लगाया है। व्यक्ति का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा मिला।

व्यक्ति विनोद कुमार का घर के बाहर शव पड़े होने पर परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।