अलीगढ: नाले में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त और पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुटी

उप्र के अलीगढ जनपद में मुकुंदपुर रोड पर नाले में अज्ञात शव मिला है। जनपद के थाना गोरई क्षेत्र के बेसवां के नजदीक नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।​

अलीगढ: नाले में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त और पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुटी
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद में मुकुंदपुर रोड पर नाले में अज्ञात शव मिला है। जनपद के थाना गोरई क्षेत्र के बेसवां के नजदीक नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।

राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर गोरई थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। अज्ञात मृतक की शिनाख्त और पहचान कराने के प्रयासों में पुलिस जुटी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी मृतक के हुलिए के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है।