हरदोई: धर्म परिवर्तन कराने वाले बड़े मामले का खुलासा, नामजद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उप्र के हरदोई जनपद में अवैध रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में अवैध रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार दो अन्य आरोपियों को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पनिहैय्या निवासी अल्केश सिंह ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुकदमे में नामजद मुख्य आरोपी सत्यपाल निवासी रसूलपुर थाना पिहानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 बाइबिल पुस्तक, 4 धार्मिक प्रतीक चिन्ह, 4 नीति वचन 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इस मामले के दो अन्य सह-आरोपी रामसिंह निवासी सहमत नगर, सीतापुर और रामप्रवेश निवासी ग्राम रोहतापुर, हरदोई 8 जून को जेल भेजे जा चुके है।

Janmat News 
