उरई: बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; एक की मौत, कई घायल
उप्र के उरई जनपद में बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से महोबा आ रहे यात्रियों से भरे एक आइशर वाहन और 22 चक्का ट्रक के बीच एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 205 पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से महोबा आ रहे यात्रियों से भरे एक आइशर वाहन और 22 चक्का ट्रक के बीच एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 205 पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के समय वाहन में लगभग 70 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) शैलेन्द्र वाजपेयी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह तथा छिरिया चौकी प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण पुत्र जसवंत, निवासी ग्राम भोजला, जनपद झांसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Janmat News 
