मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय की बिजली व्यवस्था सवालों के घेरे में, टॉर्च की रोशनी में हो रहा काम
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बिजली व्यवस्था की अव्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बिजली व्यवस्था की अव्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में मरीजों की पर्ची और दवाइयां लिखनी पड़ीं।
वहीं एक्स-रे कक्ष और अन्य विभागों में अंधेरा छाए रहने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे लोगों का कहना है कि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था समय पर उपलब्ध न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं डॉक्टर सीमित संसाधनों के बीच मरीजों का इलाज जारी रखने का प्रयास करते रहे।


