औरैया: यमुना नदी से बरामद हुआ डॉ. सौरभ बाजपेयी का शव, परिजनों की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार
उप्र के औरैया जिले के डॉ. सौरभ बाजपेयी का शव करीब 14 घंटे बाद यमुना नदी से बरामद किया गया है। SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त अभियान में शव निकाला।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले के डॉ. सौरभ बाजपेयी का शव करीब 14 घंटे बाद यमुना नदी से बरामद किया गया है। SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त अभियान में शव निकाला।
शेरगढ़ घाट पर देर रात से लगातार सर्च ऑपरेशन चला। बता दें कि डॉ. सौरभ बाजपेयी ने नदी में छलांग लगाने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर रामअवतार हॉस्पिटल संचालक डॉ. एसपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में लगाए गए आरोपों सहित पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है।


