सहारनपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर पाया काबू

उप्र के सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में चौकी सराय के पास एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

सहारनपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर पाया काबू
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में चौकी सराय के पास एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत की।

दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।