बलरामपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आगाज़ की गई प्रेस वार्ता !

भारत अब मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया से आगे बढ़कर वेड इन इंडिया के मंत्र को आत्मसात कर रहा है। यह बातें बुधवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने अटल भवन कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं।

बलरामपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आगाज़ की गई प्रेस वार्ता !
REPORTED BY-GULAM NABI PUBLISHED BY- JYOTI KANOJIYA

बलरामपुर, से जनमत न्यूज़  :-  भारत अब मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया से आगे बढ़कर वेड इन इंडिया के मंत्र को आत्मसात कर रहा है। यह बातें बुधवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने अटल भवन कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखा गया 'विकसित भारत 2047' का सपना आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए ही साकार हो सकता है।

विधायक शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक गतिविधि नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति,पहचान और आत्मा का हिस्सा है। आज ज़रूरत है कि हम विदेशी वस्तुओं के मोह में न पड़कर अपने देश में निर्मित उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर इस अभियान को जनांदोलन बनाएं।

प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि आज विश्व में भारत के पारंपरिक ज्ञान जैसे योग,आयुर्वेद,हस्तशिल्प और लघु उद्योगों—की वैश्विक पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया,डिजिटल इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसे अभियान आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देशवासी स्वदेशी वस्तुओं को गर्व के साथ अपनाएंगे। उन्होंने कहा,"देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का रास्ता हमारे हाथ में है। जब हर नागरिक देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करेगा,तभी सही मायनों में हम आत्मनिर्भर बनेंगे।"

रवि मिश्रा ने आगे बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ आगामी 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा,जिसमें भाजपा द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतवासियों को आर्थिक,सामाजिक और मानसिक रूप से स्वावलंबी बनाना है,ताकि भारत 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरे।