Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: जानें कैसा बीतेगा आपका मंगलवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल पढ़ें। जानें करियर, प्रेम, धन, स्वास्थ्य और शुभ उपाय। क्या बताते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट कैसा रहेगा सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज दिन...

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: जानें कैसा बीतेगा आपका मंगलवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का हाल
Published By- A.K. Mishra

2 दिसंबर 2025, मंगलवार का राशिफल—ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रही है। चंद्रमा मेष में, गुरु कर्क में, केतु सिंह में, बुध तुला में, जबकि सूर्य, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों का सभी राशियों के दैनिक जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल—

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 01 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जरूरत के अनुसार चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी और मन में सकारात्मकता बढ़ेगी। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल रंग अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

मानसिक बेचैनी रह सकती है और बिना कारण चिंता सताएगी। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। ऊर्जा कम महसूस होगी। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार सामान्य चलेगा। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार शानदार रहेगा। लाल रंग का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज व्यापारिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में अनुकूल स्थितियाँ बनेंगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे। लाल रंग अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सेहत, प्रेम और व्यापार तीनों स्थितियाँ बेहतर रहेंगी। सूर्य को जल अर्पित करना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट या दुर्घटना से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार में भी सुधार दिखेगा। लाल वस्तु दान करना शुभ।

तुला राशि (Libra)

शत्रु परास्त होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। प्रेमी युगलों की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य और व्यापार सकारात्मक रहेंगे। हनुमानजी को नमन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। ज्ञान की प्राप्ति होगी और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में सामान्य परिणाम मिलेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

शिक्षा और लेखन कार्यों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। विद्यार्थी लाभ में रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सही रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में हल्का उतार-चढ़ाव। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल रंग पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

घर में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन संपत्ति, वाहन या घर की खरीदारी के योग मजबूत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले ठीक रहेंगे। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज पराक्रम बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा। करियर में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर होगा। प्रेम और संतान के मामले भी सुधार की दिशा में रहेंगे। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं और परिवार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।