बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, संभाल चुके हैं मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति व बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल ने आज गुरुवार को आखिरी सांस ली। 73 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल्ली बीजेपी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है।
स्वराज कौशल, देश के जाने-माने अधिवक्ता रहे। वो मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बीजेपी एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा- 'सांसद और प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज के पिताजी स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसंबर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।'

Janmat News 
