फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट
फ्लैग मार्च लालगेट से बीबीगंज पुलिस चौकी तक निकाला गया। इस दौरान डीएम-एसपी ने शहर की प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। बरेली हिंसा के बाद जिले में भी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च लालगेट से बीबीगंज पुलिस चौकी तक निकाला गया। इस दौरान डीएम-एसपी ने शहर की प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली सदर क्षेत्र में किए गए इस फ्लैग मार्च से शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा मिला और लोगों में राहत की भावना देखी गई।