बुलंदशहर: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिले सीएम योगी, शिकारपुर पहुंचकर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के रानऊ अवंतिका बैंक्विट एवं रिजॉर्ट पहुंचे।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के रानऊ अवंतिका बैंक्विट एवं रिजॉर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
सीएम योगी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत अनिल शर्मा के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के शिकारपुर पहुंचने को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।




