गंगा कछार की जमीन को लेकर दो गुटों में तनाव, महिला घायल
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस वारदात में श्रीमती नाम की एक महिला को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसको गन शॉट की पुष्टि के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
कौशांबी/जनमत। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस वारदात में श्रीमती नाम की एक महिला को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसको गन शॉट की पुष्टि के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
बतादें कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गाँव में गंगा कछार की लगभग 50 बीघा भूमि को लेकर दो पक्षों वैश अहमद और धर्मवीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 26 नवंबर को हुई फायरिंग में गुलफाम नाम के युवक की मौत हो गई थी, जिसके मामले में 5 आरोपी जेल भेजे गए थे। जिसमें घायल महिला का पति शिव करन भी शामिल था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इस गोलीकांड के पीछे की सच्चाई कितनी जल्दी उजागर कर पाती है। फिलहाल गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
REPORTED BY - RAHUL BHATT
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

Janmat News 
