मिर्जापुर: पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Woman murdered in family dispute in Mउप्र के मिर्जापुर जनपद में पति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।irzapur
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में पति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मिर्जापुर के कटरा थाना क्षेत्र के के ग्राम रेवाना स्थित आरटीओ आफिस के पास पारिवारिक विवाद मे पति ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा और जांच मे जुट गई है।
इस सम्बन्ध में एडिशनल एसपी ने कहा कि पति द्वारा पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस अभियुक्त कपूर चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया है। मृतका के भाई से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Janmat News 
