प्रतापगढ़: कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में दिखी 'शोले' वाली बसंती, वीरू के इंतजार में चढ़ गई मोबाइल टावर!

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपने वीरू की तलाश में एक महिला सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।

प्रतापगढ़: कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में दिखी 'शोले' वाली बसंती, वीरू के इंतजार में चढ़ गई मोबाइल टावर!
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपने वीरू की तलाश में एक महिला सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।

सूचना मिलते ही कुंडा एसडीएम सबसे पहले मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को समझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। टावर से उतरने के बाद महिला ने अपने वीरू की पूरी दास्तां सुनाई। उधर, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

पूरे इलाके में बस एक ही सवाल चर्चा का विषय बना रहा-आखिर कौन है बसंती का वीरू, जिसके इंतजार में उसने टावर को ही अपना ठिकाना बना लिया? बताया जा रहा है कि पूरा मामला फरेंदुपुर मोहल्ले का है, जहां करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने लोगों की सांसें थामे रखीं।