कन्नौज: जिला कारागार से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, पचास हजार का था इनामी
कन्नौज जिला कारागार से फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज। उप्र के कन्नौज जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला कारागार से फरार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला कारागार कन्नौज से फरार अभियुक्त डंपी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल निवासी मलगवा थाना ठठिया जनपद कन्नौज का रहने वाला है। 5 जनवरी को जिला कारागार से वह फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
डीआईजी ने आरोपी के ऊपर 50000 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरसहायगंज के मुरादगंज क्रॉसिंग से तिर्वा रोड पर जाने वाले रास्ते पर आज पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के बांये पैर में गोली लगी है।

Janmat News 
