बलरामपुर: भू-माफिया ने जमीन पर किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत ग्राम चीती निवासी मकदूम खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देखकर अपनी पुरानी आबादी की जमीन गाटा संख्या 2231 पर किए जा रहे हैं अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत ग्राम चीती निवासी मकदूम खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देखकर अपनी पुरानी आबादी की जमीन गाटा संख्या 2231 पर किए जा रहे हैं अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि मेरी पुरानी आबादी की जमीन गाटा संख्या 2231 में स्थित है जो उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड संख्या 7 में स्थित है जिस पर प्रार्थी का बाउंड्री वाल व आवासीय मकान बना है, जिसका रिपोर्ट हल्का लेखपाल /राजस्व निरीक्षक के द्वारा भी मेरे पक्ष में लगाया गया है।
परंतु विपक्षी किशवर ज़हां पत्नी अब्दुल रशीद निवासी ग्राम पिड़िया खुर्द ने एक बैनामा भूमि गाटा संख्या 2229 स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में 30बाई 30 फिट का लिया था।
जिसके आड़ में उन्होंने प्रार्थी की भूमि गाटा संख्या 2231 की चौहद्दी दिखाकर बैनामा दिनांक 25 /06/ 2026 शाहीन खातून पत्नी निसार अहमद खान निवासी ग्राम भटपुरावा पालापुर परगना व तहसील उतरौला को कर दिया है जो कि दोनों गाटा अगल-बगल में स्थित है।
ऐसी दशा में विपक्षी किशवर जहां पत्नी अब्दुल रशीद के द्वारा किए गए अवैध बैनामा के आधार पर विपक्षीगण अब्दुल राशीद पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम पिड़िया खुर्द थाना गैंडास बुजुर्ग व शाहीन खातून (कथित क्रेता) के मददगार भू-माफिया लोग सलाहुद्दीन पुत्र महीउद्दीन निवासी मोहल्ला सुभाष नगर तथा मोहम्मद आमिर खान पुत्र निसार अहमद निवासी भटपुरवा पालापुर
व निजामुद्दीन पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली उतरौला आदि ने आपस में साजिश करके करीब 10 मजदूर व मिस्त्री लेकर आनंद फानन में प्रार्थी की गाटा संख्या 2231 में 30 बाई 65 फीट पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य दिन-रात एक करके करवा रहे हैं।
प्रार्थी के मना करने पर विपक्षीगण फौजदारी करने पर आमादा है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से की प्रार्थी के शिकायत करने के बाद मौके पर उप जिला अधिकारी उतरौला पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया।
उप जिलाधिकारी उतरौला के मौके से चले जाने के बाद विपक्षीगण फिर आनन फानन में निर्माण कार्य शुरू कर दिए। रविवार की छुट्टी होने के कारण विपक्षीगणो ने निर्माण कार्य को और तेज कर दिया ऐसी स्थिति में पीड़ित ने शासन प्रशासन से निर्माण कार्य को रुकवा कर आवश्यक कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।




