प्रतापगढ़ की पट्टी कोतवाली के बाथरूम में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक अर्जुन ने कोतवाली परिसर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक अर्जुन ने कोतवाली परिसर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस एक युवती को बरामद कर कोतवाली लाई थी। पुलिस के अनुसार, युवक अर्जुन भी युवती के पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गया था। इसी दौरान युवक ने बाथरूम जाने की बात कही और अंदर जाकर फांसी लगा ली।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के खिलाफ दूसरी बार मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आ रही है। इसी को लेकर वह नाराज बताया जा रहा था। इससे पहले भी युवती के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कराई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



