मुज़फ्फरनगर में 20 सितम्बर को आयोजित होगा रालोद का सामाजिक समरसता सम्मेलन, जयंत चौधरी रहेंगे उपस्थित
उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में 20 सितम्बर को होने वाले सामाजिक समरसता सम्मेलन की तैयारी में राष्ट्रीय लोकदल जोरदार तरीके से जुटी है।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में 20 सितम्बर को होने वाले सामाजिक समरसता सम्मेलन की तैयारी में राष्ट्रीय लोकदल जोरदार तरीके से जुटी है।
जानकारी के अनुसार सम्मेलन में भारत सरकार मे मंत्री व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को लेकर आज बुढ़ाना मे रालोद की बड़ी बैठक हुई।
पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा आयोजित बैठक मे उप्र सरकार के केबिनेट मंत्री अनिल कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में 36 बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।




