जल्द आएगा 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 16GB तक RAM भी

iQOO जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी iQOO Neo11S के नाम से पेश कर सकती है। ये एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन होने वाला है जिसे लेकर कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ गई हैं।

जल्द आएगा 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 16GB तक RAM भी
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। iQOO जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी iQOO Neo11S के नाम से पेश कर सकती है। ये एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन होने वाला है जिसे लेकर कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ गई हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें खास हार्डवेयर अपग्रेड्स होंगे। ये फोन अपने सेगमेंट के दूसरे डिवाइस से काफी अलग होगा, खासकर डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी कैपेसिटी के मामले में तो बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं।

iQOO Neo 11S के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Neo11S मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट के एक खास कस्टमाइज़्ड वर्जन के साथ आ सकता है।

इतना ही नहीं ये प्रोसेसर स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में थोड़ी कम क्लॉक स्पीड पर चलेगा, लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस, गेमिंग स्टेबिलिटी और पावर एफिशिएंसी के लिए iQOO की तरफ से इसमें सॉफ्टवेयर-लेवल ट्यूनिंग देखने को मिल सकती है।

मिलेगी 9,000mAh की बैटरी

रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि नए वाले iQOO डिवाइस में एक नया घरेलू डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से बना 2K फ्लैट डिस्प्ले भी मिल सकता है। यह अपने प्राइस सेगमेंट में एकमात्र ऐसा फोन होगा जिसमें 2K पैनल के साथ डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी बैटरी वाला बना देगी।

इसी सोर्स ने ये भी बताया है कि Neo 11S कई अलग-अलग वेरिएंट में आ सकता है, जैसे इसे 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

दावा किया जा रहा कि ये डिवाइस लाइट व्हाइट, शैडो ब्लैक और विंड चेजर जैसे कलर में आएगा। इसकी बड़ी बैटरी 100W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट शायद न मिले। इसके अलावा फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।