एटा: बाला जी क्रिकेट एकेडमी में यूथ प्रीमियम लीग का हुआ आयोजन, 110 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
उप्र के एटा जनपद के अलीगंज रोड स्थित बाला जी क्रिकेट एकेडमी में यूथ प्रीमियम लीग क्रिकेटरों का ट्रायल हुआ है। वृन्दावन क्रिकेट एकेडमी ने ये लीग आयोजित करवाई जिसमें 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के अलीगंज रोड स्थित बाला जी क्रिकेट एकेडमी में यूथ प्रीमियम लीग क्रिकेटरों का ट्रायल हुआ है। वृन्दावन क्रिकेट एकेडमी ने ये लीग आयोजित करवाई जिसमें 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। दो दिन बाद आगामी समय में वृन्दावन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित डे नाइट क्रिकेट में चयनित बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
60 बच्चों का चयन किया जाना है दो दिन बाद चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। वृन्दावन क्रिकेट एकेडमी के कोच लोकेश तोमर और बाला जी क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि यादव ने प्रतिभाग करने आए बच्चों का बॉलिंग और बैटिंग ट्रायल किया है।
चयनित बच्चे वृंदावन में आयोजित डे नाइट क्रिकेट में हिस्सा लेंगे 50,50 ओवर के क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान हिमांशु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वृंदावन क्रिकेट एकेडमी यूथ प्रीमियर लीग आयोजित करने जा रही है।
इनसे आग्रह किया था उन्होंने आग्रह स्वीकार किया और वह आए बहुत ही अच्छे लेवल पर क्रिकेट मैच आयोजित होने जा रहे। सबसे बढ़िया बात ये है बच्चे टी 20 की ओर भाग रहे है 50 ओवर का फॉर्मेट लेकर आए हैं। इस वजह से लम्बा गेम होना चाहिए।
टी 20 क्रिकेट को फास्ट फॉरवर्ड कर दिया कब खिलाड़ी कौन आ जाता है कब चला जाता है।उन्होंने अपील की है लैदर क्रिकेट का खत्म होता जा रहा था रवि ने नई जान डाल दी है।पुराने क्रिकेटर भी जुड़ रहे हैं।
लोकेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया यूथ प्रीमियर लीग उसका सेकेंड एडीसन है जिसका वृन्दावन में आयोजित किया जायेगा।बच्चों के लिए अच्छा फॉर्मेट है 50 ओवर के मैच लेकर आए 14,16,19 साल तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे।अक्टूबर के लास्ट तक मैच आयोजित किए जाए।
एटा के अन्दर अच्छे टेलेंट आए बच्चे खेलने आते है एटा में इसी लिए ट्रायल रखा की यहां के बच्चों को भी मौका मिले। इस दौरान हिमांशु अमित,लोकेश तोमर,रवि यादव,सौरभ कुमार,सुधीर यादव मौजूद रहे है।




