दलीप ट्रॉफी 2026: 13 साल का सूखा खत्म, ईशान और वैभव के शानदार प्रदर्शन से ईस्ट जोन ने जीती ट्रॉफी
ईशान किशन (350) की कप्तानी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। ईशान किशन (350) की कप्तानी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है। ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र और कौनाइन कुरैशी ने शतक लगाया। ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दिलीप ट्रॉफी जीती है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। जवाब में साउथ जोन पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। मैच के 5वें और आखिरी दिन ईस्ट जोन ने दूसरी पारी 388/7 पर घोषित की। ऐसे में फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ईस्ट जोन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
इससे पहले पहली पारी में कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने 708 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम ने 336 रनों पर ही घुटने टेक दिए थे। यहां कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में ईस्ट जोन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना चुकी है।




