कौशांबी में सपा का एकदिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, भाजपा पर साधा निशाना
उप्र के कौशांबी जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा एकदिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सिराथू विधानसभा के सिराथू कस्बे के रानी वाटिका में सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा एकदिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सिराथू विधानसभा के सिराथू कस्बे के रानी वाटिका में सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज बतौर मुख्य अतिथि रहें। सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव और सांसद का स्वागत किया।
मंच से इंद्रजीत सरोज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना। भरे मंच से सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि ‘केशव मौर्य चाहे जितना बड़ा तिलक लगा लें, उन्हें सम्मान नहीं मिलता’
केशव के एक इंटरव्यू की चुटकी लेते हुए बोले- मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने के बाद पंडित-ठाकुर उन्हें चुनाव हरा देंगे’ चाहे उत्तर प्रदेश में कहीं से लड़े।
इंद्रजीत सरोज ने मंच से जाति को लेकर भी टिप्पणी की। बोले- ‘दलित, पिछड़े और आदिवासियों की कोई हैसियत नहीं है। इंद्रजीत सरोज ने भाजपा पर हक और अधिकारों पर डाका डालने का लगाया आरोप।




