बलरामपुर: जान जोखिम में डालकर रील बनाने मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, लेनी पड़ी पुलिस सहायता
सोशल मीडिया पर रील बना कर डालने और फालोवर बढ़ाने का कई लोगों पर ऐसा जुनून सवार है कि लोग जान जोखिम में डालकर रील बनाने से नहीं डर रहे है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। सोशल मीडिया पर रील बना कर डालने और फालोवर बढ़ाने का कई लोगों पर ऐसा जुनून सवार है कि लोग जान जोखिम में डालकर रील बनाने से नहीं डर रहे है।
ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उप्र के बलरामपुर जिले के गैंडास बुर्जुग थाना क्षेत्र के कुड़ऊ गांव में देखने को मिला है, जहां एक किशोरी जान जोखिम में डाल कर रील बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई ।
बाद में जब उसे अपनी जान जोखिम में लगी तो पुलिस से सहायता मांगनी पड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को मोबाइल टावर से उतारा कर उसकी जान बचाई और परिजनों को सौंपा दिया है।
बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के कुड़ऊ गांव की रहने वाली एक किशोरी गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़कर रील बनाने लगी। तभी उसे ऊंचाई का अहसास होने पर जान जोखिम में पड़ती दिखाई दी तो उसने सहायता के लिए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं संवाद स्थापित करते हुए उसने किशोरी का नीचे उतरने के लिए प्रेरित करते हुए सही सलामत नीचे उतारा। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के माता पिता बाहर है। किशोरी अपने चाचा चाची के पास रहती है। उन्होंने बताया कि किशोरी की काउंसिलिंग करते हुए उसके परिजनों को सौंप दिया है ।




